Birth Certificate Kaise Banawaye
भारतीय नागरिक की पहचान के लिए बहुत से महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र होते है उनमें से एक है बर्थ सर्टिफिकेट | यह एक ज़रुरी दस्तावेज़ है जिसकी कई जगह आवश्यकता होती है। लेकिन अगर आपका जन्म प्रमाण पत्र खो गया है या आपको अपने बच्चे का Birth Certificate Banana Hai तो आज की पोस्ट “बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनाएं” में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने वाले है।
जब बच्चे का जन्म होता है तो जन्म प्रमाण पत्र दिया जाता है लेकिन अगर बर्थ सर्टिफिकेट आपके पास नहीं है तो आपके कई महत्वपूर्ण कार्य रुक जाते है। आप जन्म प्रमाण पत्र के बिना पासपोर्ट भी नहीं बनवा सकते और ना ही सरकारी सुविधाओं का लाभ ले पाते है। तो आइये अब Janam Praman Patrata Ki Jankari विस्तार में जानते है, जिससे की आप इन सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित ना हो।
Birth Certificate Kya Hai
यह प्रमाण पत्र किसी व्यक्ति की जन्म दिनांक, आयु और जन्म के स्थान की पहचान का प्रमाण होता है। इसके द्वारा आप बहुत सी सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। जन्म प्रमाण पत्र पहले ऑफलाइन माध्यम से ही बनाए जाते थे जिसके लिए आपको सरकारी दफ्तर जाना होता था लेकिन अब सरकार ने Janam Praman Patrata Online बनाने की सुविधा प्रदान कर दी है, जिसके द्वारा आप ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते है। हालाँकि ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा अभी भी उपलब्ध है।
Birth Certificate Documents
यदि आप जन्म प्रमाण पत्र बनवा रहे है तो इसके लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज़ों की जरुरत होती है। Birth Certificate Banane Ke Liye Document की List नीचे दी गयी है।
- माता-पिता का पहचान प्रमाण पत्र
- जन्म स्थान प्रमाण पत्र
- बच्चे के जन्म की तारीख और नाम
- माता-पिता के विवाह का प्रमाण पत्र
Janam Praman Patrata Kaise Banaye Online
यदि आप बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना चाहते है और जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करे।
Step 1: Go To Website
सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश की इस वेबसाइट Mpenagarpalika.Gov.In पर जाना है।
नोट: जन्म सर्टिफिकेट बनवाने के लिए हर राज्य की अपनी अलग-अलग वेबसाइट होती है। हम यहां पर मध्यप्रदेश राज्य की वेबसाइट के द्वारा आपको जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाते है इस बारे में बता रहे है।

Step 2 : Click Birth Registration Option
इस वेबसाइट पर जाने के बाद Homepage पर आपको राईट साइड में Quick Links के नीचे Birth Registration का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।

Step 3 : Select Your City
आपके सामने एक नया पेज आएगा जिसमें आपको अपने शहर का चयन करना है। फिर Continue Button पर क्लिक करना है।

Step 4 : Application Form
अब जन्म प्रमाण पत्र का फॉर्म आपके सामने आ जाएगा।

Step 5 : Enter Details
इसमें आपको सभी जानकारी को सही-सही भरना है।

Step 6 : Please Upload Documents
सभी तरह की जानकारी को अच्छे से पूरी तरह भरने के बाद डाक्यूमेंट्स की कॉपी को स्कैन करके अपलोड करे और Continue पर क्लिक करे।
Step 7 : Select Payment Mode
अब आपको Payment करने का पेज मिलेगा जहां आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है।
Step 8 : Receive A Registration Number
आपको एक रजिस्ट्रेशन नम्बर मिलेगा जिसका प्रिंट-आउट निकाल कर अपने पास रखे।
अगर आपका ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो रहा है तो Birth Certificate Form का प्रिंट-आउट निकाले। अब इसे अपने नज़दीक के ULB Office में जमा कर दीजिये।
Birth Certificate Kaise Check Kare
अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको आगे हम कुछ स्टेप्स बता रहे है।
Step 1 : Go To Website
मध्य प्रदेश की वेबसाइट Mpenagarpalika.Gov.In पर जाए।

Step 2 : Citizen Services
इसमें आपको Citizen Services Application Status पर क्लिक करना है।

Step 3 : Application Number
इस ऑप्शन में अपना Application Number Enter करे।

Step 4 : Get Status
अब Get Status पर क्लिक कर दीजिये।
तो इस तरह आप जन्म प्रमाण पत्र का Status देख पाएँगे।
Birth Certificate Kaise Download Kare
अब यदि आप अपना Birth Certificate Download करना चाहते है तो नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करे।
Step 1 : Go To Website
सबसे पहले आपको ऊपर बतायी गई वेबसाइट पर जाना है।
Step 2 : Download Birth Certificate
यहां आपको Citizen Services का ऑप्शन मिलेगा। इसमें Birth Certificate के ऑप्शन में Download Birth Certificate के ऑप्शन पर क्लिक करे।


Step 3 : Enter Application Number & Get Certificate
अब आपको Application Number डालना है।इसके बाद आपको Get Certificate के Button पर क्लिक करना है। Get Certificate Button पर क्लिक करते ही आपका जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड हो जाएगा।
